हजारों बच्चों ने पी दो बूंद ¨जदगी की
बाराबंकी : पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार की सुबह जिला महिला चिकित्सालय परिसर से कि
बाराबंकी : पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार की सुबह जिला महिला चिकित्सालय परिसर से किया गया। डीएम अखिलेश तिवारी ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की।
सुबह आठ बजे पहुंचे डीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी पोलियो अभियान में शामिल रहे। सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. जेता ¨सह, डॉ. महेंद्र ¨सह, डॉ. वाई किशोर सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। शहर के महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल में पल्स पोलियों कार्यक्रम का शुभारंभ 0 से 5 वर्ष के बच्चों को प्रधानाचार्य रामकिशोर शुक्ला ने दो बूंद दवा पिलाकर किया। इस मौके पर जय¨सह वर्मा, शैलेंद्र ¨सह, अमित मौर्या, पूनम देवी, लक्ष्मी मौजूद रहीं। सिटी इंटर कॉलेज पुरानी बि¨ल्डग के निकट बूथ लगाया गया। यहां पर पूर्व सभासद असलम अंसारी ने दवा पिलाकर शुभारंभ किया। फतेहपुर: ब्राह्मणी टोला मोहल्ले में लगे बूथ पर 244 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी। उद्घाटन कोषाध्यक्ष केके जैन ने किया। ग्राम मीर पुर में लगे पोलियो बूथ पर 101 बच्चों ने पोलियो की खुराक ली। सचिन जैन, अंजू कश्यप मौजूद रहीं।
पीएचसी सुरवारी पर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत युवक मंगल दल के अध्यक्ष राहुल कुमार ने प्रात: बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
मगर स्कूलों के बूथ पर रहीं खानापूर्ति : बंकी ब्लॉक के निगरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दोपहर दो बजे यहां पर चार शिक्षिकाओं में से महज दो शिक्षिकाएं मिली। जबकि बूथ दिवस का समय शाम पांच बजे तक था। यहां पर शिक्षिका सरिता वर्मा, सुनीता वर्मा दो बजे नदारद मिली। हस्ताक्षर रजिस्टर पर जाने का हस्ताक्षर तो था मगर समय नहीं डाला गया था। मौके पर मौजूद प्रधानाचार्या विमलेश कुमारी व शिक्षिका पूनम वर्मा से जब इस संबंध में पूछा गया तो वे स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पाईं।