Move to Jagran APP

घने कोहरे से थम गया जनजीवन, दो और मौतें

By Edited By: Published: Sun, 30 Dec 2012 02:17 AM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2012 02:18 AM (IST)
घने कोहरे से थम गया जनजीवन, दो और मौतें

बाराबंकी : शीतलहर का प्रकोप जारी है। घने कोहरे के कारण शनिवार को जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। हैदरगढ़ क्षेत्र में एक वृद्ध की ठंड लगने से मौत हो गई। जबकि त्रिवेदीगंज क्षेत्र में घने कोहरे में वाहनों की टक्कर में एक वाहन गहरे गड्ढे में जा गिरा।

loksabha election banner

देर रात घने कोहरे के कारण वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। आज का अधिकतम तापमान जहां 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हैदरगढ़ संवादसूत्र के अनुसार कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम सायपुर निवासी पैसठ वर्षीय गिरिजा दत्त पांडे की शनिवार की सुबह ठंड लगने के चलते मौत हो गई। ठंड से अब तक जिले में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोठी संवादसूत्र के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के सरायमीर गांव निवासी रामसागर 35 पुत्र रामफल गांव के बाहर छप्पर बीती रात रख रहा था। इसी दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा। युवक की ठंड लगने से मौत हो गई। राजस्व निरीक्षक दुखरन यादव ने बताया कि यह स्वाभाविक मौत है।

नहीं जले अलाव : तहसील व नगर पंचायतों में अलाव के पर्याप्त इंतजाम अब तक नहीं किए जा सके है। हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, टिकैतनगर, फतेहपुर, निंदूरा क्षेत्र सहित कई जगहों पर गरीब असहाय वर्ग के लोग अलाव न जलाए जाने से ठिठुरने को विवश रहे। कंबल का भी वितरण तहसीलों में नहीं हो पाया है। मसौली संवादसूत्र के अनुसार कड़ाके की ठंड से जनजीवन को शनिवार की दोपहर धूप खुलते ही थोड़ी राहत मिली। लेकिन शाम ढलते ही फिर कोहरे की धुंध छा गई। अलाव के नाम सिर्फ खानापूर्ति किए जाने से लोग घरों घरों में दुबकने का विवश हो जाते है। लगातार एक सप्ताह से ठंड की मार झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिल सकी है। प्रमुख चौराहों, कस्बों की बाजारों में अलाव जलाने की महज रस्म अदायगी की जा रही है। बंकी संवादसूत्र के अनुसार विकास खंड के ग्राम गोसाइपुरवा, मोहम्मदपुर, गदिया, पलियामसूदपुर, बनवा सहित कई गांवों में अलाव अभी तक नहीं जलवाए जा सके है। ठंड से बचाव के लिए लोग किसी तरह लकड़ी का जुगाड़ कर आग जला रहे है। कंबल का भी वितरण नहीं किया जा सका है। निजी संसाधनों से लोग अलाव जलवा रहे है। शहर के आधा दर्जन स्थानों पर डॉ. कुलदीप सिंह की ओर से अलाव जलवाया जा रहा है। इसके अलावा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन जैन की ओर से ऊनी वस्त्र का वितरण गरीब व असहाय लोगों को किया गया।

यातायात प्रभावित : घने कोहरे के चलते सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर चार पहिया व दोपहिया वाहन रेंगते नजर आए। ट्रेने भी विलंबित रही। जिससे रेलयात्री बेहाल रहे। प्लेटफार्म पर घंटो इंतजार में बैठे यात्रियों को बस का सहारा लेना पड़ा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.