महेंद्र का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
बाराबंकी : कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बनौगा निवासी महेंद्र पुत्र प्रताप (28) का शव लखनऊ जिले के
बाराबंकी : कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बनौगा निवासी महेंद्र पुत्र प्रताप (28) का शव लखनऊ जिले के थाना गुडम्बा के बेहटा गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पीछे शव बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार शाम जब शव घर पर पहुंचाते ही कोहराम मच गया। परिवारीजनों के विलाप से पुरा गांव शोक में डूबा गया। मृतक महेंद्र के परिवारीजनों ने बताया कि लखनऊ के बेहटा में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। मंगलवार को वह घर से फैक्टरी के लिए निकला था तभी से लापता था। घर का वह अकेला कमाऊ सदस्य था। बूढ़ी विधवा मां व पत्नी इस घटना की खबर मोबाईल पर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव पहुंचते ही उसकी पत्नी संगीता रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। परिवारीजनों के इस दुखद विलाप के दृश्य से गांव वाले भी गमगीन है।