डॉक्टर के बयान दर्ज करने पहुंची पुलिस
बाराबंकी : मुर्गे का बच्चा खोजते हुए खेत गए किशोर की बेरहमी से पिटाई कर हाथ-पैर तोड़ने के मामले में ज
बाराबंकी : मुर्गे का बच्चा खोजते हुए खेत गए किशोर की बेरहमी से पिटाई कर हाथ-पैर तोड़ने के मामले में जहांगीराबाद पुलिस मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती घायल फहीम के बयान दर्ज किए।
दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने मंगलवार सुबह जहांगीराबाद पुलिस को उस डॉक्टर के बयान दर्ज करने को कहा जो फहीम का उपचार कर रहे हैं। सुबह करीब दस बजे जहांगीराबाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और वार्ड में भर्ती जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भयारा निवासी घायल फहीम के बयान दर्ज किए। साथ ही डॉक्टर अमित वर्मा के भी बयान दर्ज करने की कोशिश की। जिन्होंने फहीम का उपचार किया है। चूंकि डॉ.अमित वर्मा नाइट डयूटी करके सुबह आठ बजे गए थे इसलिए वह मौजूद नहीं मिले। जिसके चलते पुलिस टीम को वापस जाना पड़ा। फहीम का उपचार चल रहा है।