जेल में बंदी महिलाओं को मिलेगी सरकारी सुविधाएं
बाराबंकी : जल्द ही जिला कारागार में बंदी महिलाओं को सरकारी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए बाल पुष्टाहार
बाराबंकी : जल्द ही जिला कारागार में बंदी महिलाओं को सरकारी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए बाल पुष्टाहार विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। जेल अधीक्षक से महिला और बच्चों की संख्या मांगी है। बच्चों को भी बकायदा खेल सामग्री दी जाएगी।
जेल में भी सरकारी सुविधाएं दी जाएंगी। सुनने में जरूर आश्चर्य होता होगा लेकिन यह सत्य है। उत्तर प्रदेश में यह पहला जिला होगा, जहां बंदी महिलाओं को सरकारी सुविधाओं से जिला प्रशासन जोड़ेगा। बाल पुष्टाहार विभाग ने जेल अधीक्षक से महिलाओं और उनके बच्चों की संख्या मांगी है। गर्भवती महिलाओं को एक माह के लिए एक साथ पुष्टाहार व अन्य सामग्री दी जाएगी। साथ ही जिला जेल में महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को खेल सामग्री दी जाएगी। इन महिलाओं को बाल पुष्टाहार में संचालित सभी योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा। यह कोई प्रदेश या केंद्र सरकार की योजना नहीं है बल्कि विभाग की अपनी कार्ययोजना है। जिलाधिकारी ने भी इस पर सहमति जता दी है। प्रदेश में बाराबंकी ऐसा जिला होगा, जहां महिला बंदियों को सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।
बोले अधिकारी
बाल पुष्टाहार विभाग द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई है। जेल अधीक्षक से महिला बंदियों की सूचना मांगी गई है। सूचना आते ही एक माह का पुष्टाहार दे दिया जाएगा। बच्चों को खेल सामग्री भी वितरित की जाएगी।
प्रकाश कुमार चौरसिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी