80 किलो प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद
बाराबंकी : जहां जिला प्रशासन वैध व अवैध बूचड़खानों को बंद किए है। वहीं जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम च
बाराबंकी : जहां जिला प्रशासन वैध व अवैध बूचड़खानों को बंद किए है। वहीं जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली से 80 किलो प्रतिबंधित पशु का मांस पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। सूत्रों की मानें तो कई गांवों में चोरी छिपे प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जाती है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली में मंगलवार की भोर पुलिस को सूचना मिलने पर गांव के किनारे एक घर में दो प्रतिबंधित पशुओं को वध किए जाने सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके पर एसएसआई विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने घर पर जाकर छापा मारा तो वहां दो प्रतिबंधित पशु वध किए हुए पड़े थे। साथ ही पुलिस ने मौके से मांस काटने वाले औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से धर दबोचा है। प्रतिबंधित पशुओं के वध पर सख्त रोक के बाद भी वध करने से नाराज पुलिस ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई भी की है।
एसएसआइ ने बताया कि थाना क्षेत्र के चंदौली गांव से दो आरोपियों को 80 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।