कोहरे के चलते सड़क व रेल यातायात प्रभावित
बाराबंकी : घने कोहरे का असर शनिवार को भी दिखा। कोहरे के चलते रेल व सड़क यातायात प्रभावित रहा। ट्रेनों
बाराबंकी : घने कोहरे का असर शनिवार को भी दिखा। कोहरे के चलते रेल व सड़क यातायात प्रभावित रहा। ट्रेनों के विलंब रहने के चलते रेलयात्री परेशान रहे। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ट्रेनें विलंब, यात्री बेहाल : कोहरे के कारण ट्रेनों का विलंब होना जारी है। 5108 छपरा मथुरा एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 20 मिनट अपने निर्धारित समय पर न पहुंचकर दस घंटा विलंबित रही। 5708 अमृतसर कटियार एक्सप्रेस दोपहर डेढ़ बजे न पहुंचकर 12 घंटा विलंबित रही। 2550 गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह पांच बजकर पचास मिनट पर न पहुंचकर आठ घंटा विलंबित रही। 2554 वैशाली एक्सप्रेस सुबह चार बजकर पचास मिनट पर न पहुंचकर सात घंटा विलंब से पहुंची। यहीं हाल 2226 कैफियत एक्सप्रेस का रहा। सुबह चार बजकर पांच मिनट पर न पहुंचकर दस घंटा विलंबित रही। 4649 सरयु यमुना एक्सप्रेस शुक्रवार रात 12 बजकर 11 मिनट पर न आकर 17 घंटा विलंबित होना बताया गया है। ट्रेनों के विलंब रहने से यात्री परेशान रहे।
सड़क यातायात भी प्रभावित : कोहरे का असर सड़क यातायात पर भी दिखा। सुबह कोहरे के कारण चार पहिया व दो पहिया वाहन चालक लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। धीरे वाहन चलते रहे।