संपत्ति बंटवारे में भिड़े भाई, छह घायल
बाराबंकी : जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पारा खंदौली निवासी दो सगे भाई राम आधार यादव और राम कि
By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 11:14 PM (IST)
बाराबंकी : जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पारा खंदौली निवासी दो सगे भाई राम आधार यादव और राम किशोर के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान एकत्र दोनों परिवार के सदस्य आपस में टकरा गए। इस मारपीट में रामअधार उसके पुत्र लाल जी यादव, पौत्र सूरज यादव, पौत्री अंकिता, मां संगीता घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से राम किशोर और उनकी पत्नी राधा, पुत्री ललिता आदि घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया है। थानाध्यक्ष वीके ¨सह ने बताया कि दोनों पक्ष सगे भाई हैं। जिनमें संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें