कन्हा के जन्म पर झूमेंगे भक्त
बाराबंकी : पुलिस लाइंस में इस बार जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंग
बाराबंकी : पुलिस लाइंस में इस बार जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और भजन संध्या का प्रोग्राम होगा। झांकी सजेगी और कान्हा के जन्म पर लोगों पर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
पुलिस लाइंस में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। प्रतिसार निरीक्षक बाल कृष्ण यादव ने बताया कि मंदिर में झांकी की सजावट कराई जा रही है। जन्माष्टमी को और भव्य रूप देने के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया है। भजन के लिए लखनऊ से पार्टी का बुलाया गया है। वहीं सांस्कृतिक कार्याक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनता के लिए प्रसाद वितरण की भी तैयारी है। वहीं 10वीं वा¨हनी पीएसी में भी झांकी तैयार की जा रही है। यहां भी झांकी दर्शन और भजन संध्या का आयोजन किया गया है।