लखनऊ की वृद्धा से लूट
बाराबंकी : लखनऊ से सतरिख अपने मायके जा रही एक वृद्ध महिला से कुछ लोगों ने जेवरात व नकदी छीन ली। भुक्
बाराबंकी : लखनऊ से सतरिख अपने मायके जा रही एक वृद्ध महिला से कुछ लोगों ने जेवरात व नकदी छीन ली। भुक्तभोगी ने सतरिख थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
लखनऊ के इंटौजा थाना क्षेत्र के ग्राम महोना सीतापुर मार्ग निवासी वृद्ध महिला गीता का सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम जाटा बरौली में मायका है। शनिवार दोपहर वह टेम्पो से कुरौली में उतरी थी। जिसके बाद वह एक युवक के साथ बाइक पर जा रही थी। बंदगीपुर नहर के पास अज्ञात बदमाशों ने उससे चांदी व सोने के जेवरात सहित चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि भुक्तभोगी महिला ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने जानकारी से ही इन्कार किया है। क्षेत्राधिकारी सदर तौकीर अहमद खान ने बताया कि थानाध्यक्ष ने जानकारी नहीं दी है।