Move to Jagran APP

ब्राह्मणों को शस्त्र और शास्त्र में पारंगत होने की जरूरत

टिकैतनगर (बाराबंकी): नगर पंचायत टिकैतनगर में ब्राह्मण समाज की बैठक काशी के विद्वान वक्ता की अध्यक्षत

By Edited By: Published: Tue, 24 May 2016 12:50 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 12:50 AM (IST)
ब्राह्मणों को शस्त्र और शास्त्र में पारंगत होने की जरूरत

टिकैतनगर (बाराबंकी): नगर पंचायत टिकैतनगर में ब्राह्मण समाज की बैठक काशी के विद्वान वक्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें राकेश शुक्ला को ब्राह्मण समाज का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में ब्राह्मण समाज को एकता के सूत्र में बांधने पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

नगर पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर पर आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक की अध्यक्षता काशी से आए ब्राह्मण समाज के वक्ता डॉक्टर मनोज कुमार उपाध्याय ने की। इसमें उपस्थित ब्राह्मणों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुवात मंत्रोच्चारण प्रार्थना से की। कार्यक्रम में मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मणों को परशुराम की तरह शस्त्र और शास्त्र दो विद्याओं में पारंगत होने की जरूरत है। भारत की आत्मा ब्राह्मण है। आत्मा के निकल जाने पर शरीर का महत्व नहीं होता है। वैसे ब्राह्मण के न होने से कोई भी शुभ कार्य संपन्न नहीं होता है। बैठक में शिक्षक भैरव प्रसाद शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा सर्व समाज के हित में दिशा देने का कार्य किया है। अपने ज्ञान व विद्वता के दम पर समाज में सदैव अग्रणी स्थान हासिल किया है। ब्राह्मणों को तपस्वी रहकर राष्ट्र का कल्याण करने पर सदा अग्रसर रहना चाहिए। इसके अलावा समाजसेवी कमलाकांत द्विवेदी ने ब्राह्मण समाज को सक्षम बनाने का महत्व रखा। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं को आगे आना होगा। तभी समाज संगठित होगा। नगर के निवासी राकेश शुक्ला को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा विकास द्विवेदी को कोषाध्यक्ष, पंकज शुक्ला को उपाध्यक्ष, अरुण द्विवेदी को संगठन मंत्री, ललित कुमार को महामंत्री, व रत्नाकर पांडेय को प्रचार मंत्री का दायित्व दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर राजकुमार पांडेय, युगुल किशोर शुक्ला, राजकुमार तिवारी, गनेश प्रसाद शुक्ला, रामजस शुक्ला, कालिका प्रसाद तिवारी, सुरेश द्विवेदी, सुदामा पांडेय, हरिश्चंद्र शुक्ला, आलोक कुमार शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.