धूप की तपिश में बेहाल लोग
बाराबंकी : उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
बाराबंकी : उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 21.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मुख्य बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा।
स्कूलों में नौनिहाल परेशान : धूप की तपिश सबसे अधिक स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को परेशान कर रही है। सुबह सात बजे से 11 बजे तक स्कूलों का संचालन तो किया जा रहा है। मगर घर पहुंचते-पहुंचते बच्चों को दोपहर 12 से एक बज जाता है। कुछ स्कूलों का संचालन दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है। जिसके चलते दोपहर में तेज धूप के कारण छात्रों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अंचल में प्राथमिक व ज नियर स्कूलों के बच्चों को कड़ी धूप के कारण दिक्कतें आ रही है।
सन्नाटा पसरा : धूप की तपिश के कारण नगर व ग्रामीण अंचल के बाजारों में दोपहर सन्नाटा पसरा रहता है। सुबह व शाम लोग घर से बाहर खरीददारी करने निकल रहे है। राहगीर चेहरे पर कपड़ा ढककर निकल रहे है।