चे¨कग अभियान में आठ नमूने संग्रहीत
बाराबंकी : खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले भर में सघन चे¨कग अभियान चलाया। इस दौरान कुल आठ ख
बाराबंकी : खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले भर में सघन चे¨कग अभियान चलाया। इस दौरान कुल आठ खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए गए। वहीं आम के पना में कलर मिश्रित पुदीने की दो किलो चटनी व व एक सैकड़ा से अधिक पानी पाउच नष्ट कराया गया।
अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर व ग्रामीण अंचल में अभियान चलाया। शहर में बस स्टेशन, कलेक्ट्रेट व दीवानी न्यायालय के निकट टीम ने जूस के ठेलों का निरीक्षण किया। आम का पना में कलर मिश्रित पुदीने की दो किलो चटनी व एक सैकड़ा से अधिक पानी के पाउच नष्ट कराए गए। दूध के तीन नमूने लिए गए। बंकी में सुनील के यहां से, मसौली तिराहा पर अशोक के यहां से, कुर्सी के ग्राम कामीपुर निवासी संजय कुमार पुत्र ¨बद्रा प्रसाद के यहां से दूध का नमूना, पल्हरी चौराहा से नसीम पुत्र मो. सत्ते के यहां से बिरयानी, मौर्य ढाबा जलालपुर से मक्खन न्यूट्रालाइट, बदोसराय से स्प्राइट कोल्ड ¨ड्रक्स, सिरौलीगौसपुर में राधेश्याम पुत्र भागीरथ के यहां से सीएनसी ब्रांड बिस्किट का नमूना लिया गया। अभियान में अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार, संजय ¨सह, अजय, उमेश मिश्रा आदि शामिल रहे।