सचित्र-अतिक्रमण हटाओ वरना चलेगी जेसीबी
बाराबंकी : अतिक्रमण से जूझते नगर की मुख्य मार्गों पर प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को जमीनी
बाराबंकी : अतिक्रमण से जूझते नगर की मुख्य मार्गों पर प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को जमीनी हकीकत में तब्दील हुआ। करीब चार घंटे से भी अधिक समय तक चले इस अभियान में व्यापार मंडल भी प्रशासन के साथ खड़ा रहा। एसडीएम ने इस अभियान को आगे भी चलाने की बात कहकर अतिक्रमणकारियों को कड़ा संदेश दिया है।
शनिवार की चिलचिलाती धूप में एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मी एवं पुलिस बल अतिक्रमण से तंग हो चुकी मुख्य सड़कों पर निकला। यह टीम सट्टी बाजार से बेलहरा चौराहा होते हुए सबसे तंग हो चुके पकरिया चौराहा पहुंची। कई जगह प्रशासन को अतिक्रमणकारियों का विरोध भी झेलना पड़ा। शाम 4 बजे तक बस अड्डे तक चले इस अभियान में व्यापार मंडल के अध्यक्ष निजामुद्दीन, महामंत्री रामू रस्तोगी, कोषाध्यक्ष वासिकुर्रहमं सहित अधिकांश पदाधिकारी प्रशासन के सहयोग में बराबर साथ दिखे। व्यापार मंडल ने प्रशासन के अभियान की तारीफ की। बस अड्डे के निकट पक्के निर्माण को भी हटाया गया ¨कतु अन्य जगहों पर अस्थायी अतिक्रमण को लोगों ने स्वयं ही हटा लिया।
सीओ दिनेश कुमार ¨सह की कुछ अतिक्रमणकारियों से तीखी नोंक झोंक भी हुई। एसडीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को चले अभियान में किसी अतिक्रमणकारी पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। सभी को चेतावनी देकर पक्का अवैध निर्माण स्वयं हटा लेने की हिदायत दी गई है। अन्यथा भविष्य में अभियान चलाकर जेसीबी से अवैध पक्के निर्माण को ढहा दिया जाएगा।