टोल प्लाजा वाहनों को ओवर लो¨डग दिखाकर वसूल रहा था टैक्स
बाराबंकी : टोल प्लाजा वाहनों को ओवर लो¨डग दिखाकर तीन गुना टैक्स की वसूली की जा रही थी। इसका खुलासा
बाराबंकी : टोल प्लाजा वाहनों को ओवर लो¨डग दिखाकर तीन गुना टैक्स की वसूली की जा रही थी। इसका खुलासा बाट-माप विभाग के छापे में हुआ। टीम ने मौके पर टेस्ट वाहन से तौल कराई गई तो पता चला कि धर्मकांटा पर 120 किलो अधिक दिखाया जा रहा है। टीम ने धर्मकांटा को सीज करते हुए पीएनसी कंपनी को नोटिस भेजी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग फैजाबाद-लखनऊ पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर दोनों ओर धर्मकांटा बनाया गया था। जहां पर ओवरलो¨डग वाहनों की तौल की जाती है। ओवरलोड पाए जाने वाले वाहनों से तीन गुना जुर्माना लिया जाता है। शुक्रवार को बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक नर¨सह नरायण, आशीष कुमार ने टीम व टेस्ट वाहन के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे और धर्मकांटा की जांच की। टेस्ट वाहन से पहले एक टन बाट से चे¨कग हुई तो 20 किलो की बढ़ोत्तरी मिली। दस टन पर 120 किला का वजन अधिक निकला, यानी जब दस टन रखा गया तो धर्मकांटा दस टन 120 किलो बता रहा था। यह धर्मकांटा पीएनसी कानपुर-अयोध्या टोल प्लाजा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा है। हालांकि एक साइड का धर्मकांटा खराब होने से तौल बंद चल रहा था नहीं तो दोनों धर्मकांटों से बड़ी वसूली की जाती। वरिष्ठ निरीक्षक आशीष कुमार बताते है कि कोई वाहन ओवर लो¨डग नहीं है और जब उसकी तौल होती है तो 120 किलो वाहन में रखे सामान का वजन बढ़ जाता है। जिससे वह वाहन ओवर लो¨डग हो जाता था।
विवादों से रहा टोलप्लाजा अहमदपुर का नाता : अहमदपुर टोल पर विवादों का पुराना नाता रहा है। वाहनों को ओवर लोड दिखाकर टोल टैक्स वसूलने से लेकर वाहनों से जुर्माना वसूलने तक अक्सर विवाद होता रहता है। बीते दिनों कई मामले सामने आए। जिसमें एक डीसीएम वजन के बाद एक टन ओवरलोड निकली, जिसको लेकर चालक व टोलकर्मियों में कहासुनी हुई थी। फिर दूसरे तरफ बने धर्मकांटे पर जब तौल की गई तो वजन सही निकला।
एफसीआई पर भी छापा : टोलप्लाजा पर छापा मारने के बाद बाट-माप विभाग की टीम ने एफसीआई पर छापा मारा। यहां टेस्ट वाहन से तौल हुई तो दस किलो घटतौली और दस किलो बढ़ोत्तरी मिली। यहां तौल अमानक रही। हालांकि तौल स्पष्ट न होने से यहां दोबारा जांच की जाएगी। यहां भी बताया जाता है कि मानक के अनुरूप तौल नहीं हो रही थी।
बोले अधिकारी
टोलप्लाजा पर छापा मारा गया, जहां 120 किलो का वजन अधिक पाया गया है। धर्मकांटा पीएनसी द्वारा संचालित की जा रही थी। इसका संचालन बंद करा दिया गया है।
नर¨सह नरायण, वरिष्ठ निरीक्षक, बाट-माप विभाग, बाराबंकी