Move to Jagran APP

मार्ग जाम से जूझा शहर, चार पहिया व दोपहिया वाहन फंसे

बाराबंकी : गुरूवार को शहर में दिन भर मार्ग जाम रहा। मार्ग जाम में घंटों लोग फंसे रहे। चार पहिया व दो

By Edited By: Published: Thu, 11 Feb 2016 11:57 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2016 11:57 PM (IST)
मार्ग जाम से जूझा शहर, चार पहिया व दोपहिया वाहन फंसे

बाराबंकी : गुरूवार को शहर में दिन भर मार्ग जाम रहा। मार्ग जाम में घंटों लोग फंसे रहे। चार पहिया व दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

सबसे अधिक मार्ग जाम की स्थित सतरिख नाका चौराहा पर रही। इसके बाद देवा तिराहा पर भीषण मार्ग जाम रहा। वहीं मुख्य बाजार में भी घंटों मार्ग जाम रहा। घंटों आवागमन बाधित रहा। मार्ग जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। ताज्जुब तो इस बात का है जिस सतरिख नाका व देवा तिराहा पर यातायात पुलिस हमेशा मौजूद रहती है वह तमाशबीन बनी रही। राजकीय इंटर कॉलेज के निकट पेड़ गिरने के कारण भी मार्ग जाम में वाहन घंटों फंसे रहे।

सड़क पर वाहन रोककर भरते है सवारी : मार्ग जाम का एक कारण यह भी है कि सड़क पर वाहन रोककर चालक सवारी को बैठाते है। यह सब पुलिस की जानकारी में होता है। मगर पुलिस की कार्रवाई शून्य रहती है। इस संबंध में टीएसआइ बृजेश ¨सह कहते है कि आज जाम की वजह नौचंदी का मेला के कारण रही है। इसके अलावा पेड़ काटने के कारण थोड़ा जाम लगा था। प्रयास यही रहता है कि मार्ग जाम में वाहन न फंसे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.