अतिक्रमणकारी पड़ रहे सब पर भारी
बाराबंकी : अतिक्रमणकारी राहगीरों पर भारी पड़ते जा रहे हैं। अभियान को न चलाए जाने से अतिक्रमणकारियों क
बाराबंकी : अतिक्रमणकारी राहगीरों पर भारी पड़ते जा रहे हैं। अभियान को न चलाए जाने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद तो है ही साथ ही फुटपाथ के अलावा सड़क तक कब्जा हो गया है। पूर्व में चलाए गए अभियान भी बेअसर साबित हुए है। सबसे अधिक समस्या धनोखर से लेकर नाका सतरिख चौराहा तक है।
मार्ग के दोनो ओर बनी दुकानों के आगे फुटपाथ पर दुकानदारों ने ही अतिक्रमण कर रखा है। रही सही कसर ठेले वालों ने पूरी कर दी है। दुकानों के आगे मार्ग पर ही ठेले अनाधिकृत रूप से लगे रहने से आवागमन ठप हो जाता है। इस मार्ग पर दिन में निकलना काफी कठिन है। चार पहिया व दोपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी इस मार्ग पर दिन में निकलना कठिन है पूर्व में अभियान भी चलाए गए मगर सारे अभियान बेअसर रहे।
अब तो उम्मीद छोड़ ही दी है
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल जायसवाल का कहना है कि प्रशासन को अभियान लगातार चलाना चाहिए। जुर्माना की कार्रवाई जब तक प्रशासन नहीं करेगा तब तक अभियान सफल नहीं हो सकता है। विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि वे तो जब मुख्य बाजार में खरीददारी करने जाते है। तो पैदल ही चले जाते है। एक बार दोपहिया वाहन से जाना घंटों मार्ग जाम में फंसना होता है। अभियान के बारे में उन्होंने तो उम्मीद छोड़ ही दी है।