मगर यहां भूल गए सफाई के वादे
बाराबंकी : एक वर्ष पूर्व किए गए स्वच्छता अभियान के दावे को लोग भूल गए है। शायद उन्हें ये भी याद नही
बाराबंकी : एक वर्ष पूर्व किए गए स्वच्छता अभियान के दावे को लोग भूल गए है। शायद उन्हें ये भी याद नही रहा कि उन्होंने नित सफाई का संकल्प लिया था। रविवार को जब जागरण टीम ने सार्वजनिक स्थलों का हाल देखा तो हर जगह गंदगी के ढेर ही नजर आए।
बात करते है सार्वजनिक स्थलों की। नगर के सबसे व्यस्ततम चौराहा धनोखर पर दुकानों के आगे मुख्य मार्ग पर ही गंदगी का ढेर लगा मिला। इसी गंदगी के ढेर के ऊपर से लोग गुजरते रहे मगर किसी ने जहमत नहीं किया कि नगर पालिका प्रशासन को आगाह करे। या फिर स्वयं ही गंदगी को हटवाने में आगे आए। नगर के ऐतिहासिक घंटाघर के इर्दगिर्द भी कूड़े के ढेर लगे मिले। यहां पर दुकानदार भी बैठे रहे मगर किसी ने सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया। आवास विकास स्थित मार्ग पर भी गंदगी के ढेर नजर आए। तो वहीं शहर के सत्यप्रेमीनगर मुहल्ले में सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा दुर्गंध मार रहा था। आवास विकास में कूड़ा हटाया तो नही गया मगर कूड़ा जलते हुए पाया गया।
नगर क्षेत्र में नित सफाई कराई जाती है। अगर कही कूड़ा डंप किया जा रहा है तो गलत है। जिस सफाई कर्मी की जहां ड्यूटी है उसे करनी पड़ेगी। वे स्वयं निरीक्षण कर रहे है। दो वर्ष से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। पब्लिक को भी जागरूक होना पड़ेगा।
एसके ¨सह
अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद नवाबगंज बाराबंकी
वादे करें तो निभाएं : लोगों में सफाई अभियान के प्रति जागरूकता आई है। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रविनन खजांची का कहना है कि अगर किसी ने स्वच्छता अभियान के तहत वादा किया था तो उसे निभाना चाहिए। सफाई के प्रति तो हम सबको जागरूक होना ही पड़ेगा। जिला युवा अध्यक्ष मनोज जायसवाल व जिला युवा महामंत्री हर्ष टंडन का कहना है कि हम सबका उत्तरदायित्व बनता है कि सफाई के प्रति स्वयं जागरूक रहे और लोगो को जागरूक करें।