धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व
बाराबंकी : रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर र
बाराबंकी : रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उपहार भेंट किए।
सुबह से रक्षाबंधन के पर्व को लेकर उत्साह रहा। नगर में घरों में बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। टीका लगाया, मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। बाजार में भी पर्व को लेकर रौनक रही। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद होने से राखी बहनों ने दो बजे के बाद बांधी। इस बार राखी बांधने का मुहूर्त दोपहर एक बजकर 53 मिनट से लेकर शाम सात बजकर पचास मिनट बताया गया था।
बाजार में रही भीड़ : शनिवार की सुबह राखी व मिठाइयों की द कानों पर खरीददारों की भारी भीड़ रही। जमकर लोगों ने मिठाई खरीदी। राखियां भी खूब बिकी।
बांधी राखी : सिविल लाइन स्थित आवास पर प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार अर¨वद कुमार ¨सह गोप के घर पहुंचकर ब्रहमाकुमारी की बहनों ने राखी बांधी। गोप ने इस मौके पर कहा कि भाइयों को स्नेह के सूत्र में बांधने की यह एक बहुत ही हृदय स्पर्शी भावभीनी रस्म है। रक्षाबंधन का पुनीत पर्व रंग बिरंगे रेशम के धागों सहित एक प्रभु पिता की संतान होने का गौरव भी स्मृति में दिलाता है। इस मौके पर ब्रहमकुमारी बहन कांती वर्मा, प्रीती, अनुराधा, अभिषेक सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे। शिव राष्ट्र की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष विकास सोनी भोले व राक श चौबे की अगुवाई में जिला चिकित्सालय में फल बांटे गए। मनीष मिश्रा, अंकुर यादव, दीपक वर्मा, अर्जुन वर्मा, हर्षित रस्तोगी, शिवम रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण अंचल में रहा उत्साह : रक्षाबंधन पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी उत्साह रहा। फतेहपुर, हैदरगढ़, देवा, बंकी, रामनगर, रामसनेहीघाट, दरियाबाद, टिकैतनगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में पर्व को लेकर बहन व भाई उत्साहित रहे।
खूब बिकी मिलावटी मिठाई : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में पर्व के मौके पर मिलावटखोर सक्रिय रहे। खूब मिलावटी मिठाई बिकी। लोगो ने मजबूरीवश मिलावटी मिठाई खरीदी।
यात्री रहे परेशान : बसों पर पर्व के ²ष्टिगत भारी भीड़ रही। भीड़ का फायदा डग्गामार वाहनों ने उठाया। अधिक पैसे देकर यात्री गंतव्य स्थान को जाने के लिए रवाना हुए।