'पर्यावरण संरक्षण हो हर मानव की प्रथम वरीयता'
बाराबंकी : सोमवार को बेलहरा रोड स्थित एक निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया
बाराबंकी : सोमवार को बेलहरा रोड स्थित एक निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष दया देवी ने की। गोष्ठी को ब्लॉक प्रमुख एवं कई समाजसेवियों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया गया।
औद्योगिक महिला प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बंजर भूमि की उर्वरता बढ़ाए जाने, भूरक्षण एवं सूखा से जमीन को बचाने के लिए विषयक कई उद्बोधन कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न समाजसेवियों ने दिए। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर मानव की प्रथम वरीयता में शामिल होगा तो ही हम सभी सुरक्षित रह सकेंगे। उन्होंने जंगलों के घटते क्षेत्रफल पर भी ¨चता व्यक्त की। कार्यक्रम को प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. अंजू चंद्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के उपरांत अशोक, जामुन, बेला समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण भी कार्यक्रम स्थल पर किया गया। अंत में अध्यक्ष दया देवी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संजय शर्मा, सावित्री विश्वकर्मा, राकेश कुमार प्रेमिल समेत काफी संख्या में समाजसेवी एवं लोग मौजूद रहे।