तेज हो गई धान की रोपाई
बाराबंकी : मानसून की दस्तक के साथ ही खेतों में धान की रोपाई तेज हो गई है। मेंथा की पेराई के बाद किसा
बाराबंकी : मानसून की दस्तक के साथ ही खेतों में धान की रोपाई तेज हो गई है। मेंथा की पेराई के बाद किसान अब खेतों की तैयारी एवं धान की रोपाई में लग गए हैं।
बीते गुरुवार की शाम मानसून की जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। खरीफ की फसल के बाद किसान अब धान की बेरन रोपाई में जुट गए हैं वहीं, मेंथा किसान भी मानसून की दस्तक के साथ ही मेंथा की कटाई कर उसकी पेराई समय रहते कर लेने की कोशिश में जुटे हैं। मानसून की बारिश से निचले क्षेत्रों में तो पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गया है परंतु ऊंचे क्षेत्रों में पानी खेतों में सोख गया है जिससे किसान पर्याप्त नमी में इंजन व नहरों से खेतों को भरकर धान की रोपाई कर रहे हैं। क्षेत्र में मेंथा की अधिकता से काफी किसानों की बेरन अभी खेतों में तैयार हो रही है। वहीं खाली पड़े खेतों में बेरन की रोपाई का काम बारिश के साथ ही तेजी पकड़ रहा है। क्षेत्र के नई दुनिया, कैथा, साढ़भारी, घघसी, मिठवारा आदि गांवों में इन दिनों धान की रोपाई जोरों पर शुरू हो गई है।
इनसेट- इन किस्मों की है अधिकता : धान रोपाई में धान की हाइब्रिड किस्में 6444, 2366, सर्वती, आरएस-10, 1121, 3325 आदि किसानों में काफी लोकप्रिय है। कम पानी में तैयार होने वाली उन्नतशील किस्में क्षेत्र के किसानों के खेतों में अधिकता से बोई जा रही है।