अभी भी मूल्यांकन के लिए बची 22 हजार 600 उत्तर पुस्तिकाएं
बाराबंकी : यूपी बोर्ड परीक्षा के एक मूल्यांकन केंद्र पर अभी भी 22 हजार 600 उत्तर पुस्तिकाएं जांचे जा
बाराबंकी : यूपी बोर्ड परीक्षा के एक मूल्यांकन केंद्र पर अभी भी 22 हजार 600 उत्तर पुस्तिकाएं जांचे जाने को शेष है। बाकी के दो मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य संपन्न हो चुका है।
ज्ञातव्य है कि इस बार जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व सिटी इंटर कॉलेज के मूल्यांकन पर शुरू में शिक्षकों के हड़ताल के चलते मूल्यांकन कार्य की गति धीमी रही। हड़ताल के समापन के बाद केंद्रमूल्यांकन कार्य ने गति पकड़ी। जिसमे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व सिटी इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। मगर सबसे अधिक हड़ताल का असर राजकीय इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर पड़ा। अभी भी इस केंद्र पर 22 हजार 600 उत्तर पुस्तिकाएं जांचे जाने का शेष बची है। शनिवार को कुल 9 हजार 481 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। वहीं अभी इंटर गणित विषय की कुल 4 हजार 126 उत्तर पुस्तिकाएं, रसायन विज्ञान की दस हजार 563 उत्तर पुस्तिकाएं, भौतिक विज्ञान की छह हजार तीन सौ, जीव विज्ञान की डेढ़ हजार उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन कार्य किए जाने के लिए पड़ी है। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी एसएन पांडे ने बताया कि मूल्यांकन कार्य दो दिन में पूरा होने की उम्मीद है।