मंच टूटने से भाजपा सांसद सहित आधा दर्जन घायल
बाराबंकी : टिकैतगंज कस्बे में शनिवार देर रात देवी जागरण के दौरान मंच ढह गया। मंच पर बैठी भाजपा सांसद
बाराबंकी : टिकैतगंज कस्बे में शनिवार देर रात देवी जागरण के दौरान मंच ढह गया। मंच पर बैठी भाजपा सांसद प्रियंका सिहं रावत सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मंच के नीचे से निकाला गया। हादसा मंच पर क्षमता से अधिक लोगों के बैठ जाने के कारण हुआ। मंच टूटने के बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई लेकिन जल्द ही सब कुछ सामान्य कर लिया गया।
कुर्सी थाना क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज में नव दुर्गा जागरण समिति बाबा परमहंस द्वारा देवी जागरण का आयोजन किया गया था। भाजपा सांसद प्रियंका ¨सह रावत को मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया गया था। रात करीब नौ बजे कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में बने मंच पर सांसद सहित भाजपा जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि जयपाल यादव, शिव विशाल ¨सह, वीरपाल व सांसद के सुरक्षा कर्मियों सहित करीब दो दर्जन लोग बैठे थे। क्षमता से अधिक लोगों के होने के कारण मंच अचानक टूट गया जिसमें सांसद को मामूली चोटें आईं जबकि जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, व्यवस्थापक नितिन व जयपाल सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग मंच में फंसे लोगों को निकालने लगे। इस दौरान कार्यक्रम कुछ देर ठप रहा। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। एसओ कुर्सी एके सिहं ने बताया कि कोई ज्यादा घायल नहीं हुआ है। मंच पर क्षमता से अधिक लोगों के बैठने के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल कार्यक्रम पूर्व की तरह शुरु हो गया है।