पेशावर में मासूम बच्चों के कत्ल-ए-आम से सहमा जिला
बाराबंकी : पेशावर के आर्मी स्कूल में आंतकी हमले में मासूम बच्चों की मौत से सभी वर्ग के लोगों ने शोक
बाराबंकी : पेशावर के आर्मी स्कूल में आंतकी हमले में मासूम बच्चों की मौत से सभी वर्ग के लोगों ने शोक जताया है। बुधवार को कैंडल जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखा गया।
नगर के सागर नर्चर इंटरनेशनल स्कूल में शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में चेयरपर्सन मधु अग्रवाल, प्रबंधक मानस झुनझुनवाला, प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र, अमरीश बाजपेयी आदि रहे। रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज में शोक सभा में विद्यालय प्रबंधक डॉ. विकास यादव ने घृणित कार्य की ¨नदा की। कहा कि मानवता की हत्या की गई है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रधानाचार्य डॉ. जगन्नाथ वर्मा, आरएस यादव , अशोक ¨सह, सविता गुप्ता, सुरेश यादव आदि रहे। उत्तर प्रदेश जमीयत उर राईन के प्रदेश अध्यक्ष मो. वसीम राईन ने पाकिस्तान में बच्चों पर आंतकी हमले की ¨नदा की। शोक संवेदना व्यक्त की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर दीक्षित ने शोक संवेदना व्यक्त की। नगर के रेलवे स्टेशन पर युवाओं व बच्चों ने कैंडल जलाकर शोक संवेदना व्यक्त की। लोगों ने कहा कि इस जघन्य कार्य ने केवल पेशावर की ही नही बल्कि पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया है। व्यापारियों ने नगर धनोखर से सतरिख नाका तक कैंडल मार्च निकाला। लाजपतनगर में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सरदार चरनजीत ¨सह, जितेंद्र ¨सह, गुरूरचरन ¨सह, अर्मत पाल ¨सह, जुबेर अहमद खान प्रमुख रहे। नगर पालिका परिषद नवाबगंज में प्रदीप सांरग, हरिप्रसाद वर्मा, मो. सबाह ने कैंडल जलाकर शोक संवेदना व्यक्त की। पैगामे मोहब्बत वेलफेयर सोसायटी के संयोजक मनीष मेहरोत्रा, जाबिर वारसी, मुकेश ¨सह, बब्लू खत्री, मुन्ना वारसी ने कैंडल मार्च निकाला।
ग्रामीण अंचल में भी शोक : सूरतगंज संवादसूत्र के अनुसार सूरतगंज बेल चौराहा पर शिक्षकों ने शोक सभा की। हैदरगढ़ संवादसूत्र के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरौली में प्रधानाध्यापक डॉ. रामबहादुर मिश्र, मो. इस्माईल, धर्मेंद्र मिश्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की। रामनगर संवादसूत्र के अनुसार नगर में लोगो ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया : जिला बार सभागार में शोक सभा का आयोजन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता मुचकुन्द ¨सह ने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना सभा की शुरुआत की। अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप ¨सह, राजेन्द्र शुक्ल, एखलाख अहमद, अनूप कल्यानी, राकेश त्रिवेदी,कौशल किशोर त्रिपाठी, ईश्वर चन्द्र वर्मा, महामंत्री हिसाल बारी किदवाई, दीपक गुप्ता, अमीरूद्दीन, शिवकैलाश यादव, योगेन्द्र ¨सह वर्मा, संदीप शरण ¨सह सहित काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया।