भाजपा का ऑनलाइन सदस्यता अभियान जारी
बाराबंकी: भाजपा का ऑनलाइन सदस्यता अभियान जारी है। मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर
बाराबंकी: भाजपा का ऑनलाइन सदस्यता अभियान जारी है। मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को ऑनलाइन सदस्यता दिलाई गई। नगर के लखपेड़ाबाग में साढ़े तीन सौ से अधिक सदस्य बनाए गए।
भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष आलोक ¨सह त्यागी द्वारा लगाए गए इस शिविर में लोगों को घर-घर जाकर भाजपा का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अनूप शुक्ला, सत्यम अरोड़ा, शुभम, वरुण मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, गो¨वद वर्मा, अविनाश शुक्ला आदि मौजूद थे। जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष वैभव मिश्रा के नेतृत्व में शिविर लगा जहां 200 सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर मनोज कुरील, रोहित द्विवेदी, शिवम बाजपेई, ऋषभ पांडे, मयंक तिवारी, अभिषेक अग्निहोत्री, आकाश, संदीप पटेल, अनुभव मिश्रा आदि मौजूद थे। हैदरगढ़ संवादसूत्र के अनुसार ग्राम जोंधी में मंडल अध्यक्ष रन बहादुर राना ¨सह के नेतृत्व में शिविर लगाया गया और लोगों को सदस्यता अभियान के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सोनू ¨सह, कृष्ण कुमार ¨सह, सिया बिहारी मिश्र, राजकुमार शुक्ल, अंजनी मिश्र, रामनिवास शर्मा, लखन रावत, संजय ¨सह आदि मौजूद थे।