फतेहपुर ब्लॉक को 20 लाख की दरकार, रुके पड़े भुगतान
बाराबंकी : फतेहपुर विकास खंड के एक ग्राम पंचायत का मनरेगा लोकपाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौर
बाराबंकी : फतेहपुर विकास खंड के एक ग्राम पंचायत का मनरेगा लोकपाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जॉबकार्ड, पंचायत अभिलेख, शौचालयों की स्थित और विकास कार्यों के निर्माण को देखा। निरीक्षण में ग्राम पंचायत की तमाम खामियां उजागर हुई। कार्रवाई के लिए पत्र तैयार किया जा रहा है। वहीं मनरेगा लोकपाल को पता चला कि कर्मचारी व मजदूरों का भुगतान कई माह से रूका पड़ा है इसकी पूर्ति के लिए 20 लाख रूपयों की कमी है।
फतेहपुर के ग्राम पंचायत नंदनाकला का निरीक्षण मनरेगा लोकपाल द्वारा किया गया है। गांव में सेनवसी के खेत से मोहम्म हसन के खेत तक 500 मीटर का संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा था। इस कार्य में 23 जॉबकार्ड धारक काम कर रहे थे। मौके पर यह सभी मजदूर मिले और जॉबकार्ड धारक भी, लेकिन मौके पर कार्ययोजना के बोर्ड नहीं लगे मिले। ग्राम प्रधान ने मनरेगा लोकपाल को बताया कि वह निजी पैसों से बोर्ड लगाया गया है। जबकि यह मानक के विपरीत है। ग्राम पंचायत में 570 पौधों का रोपण करने का दावा ग्राम प्रधान द्वारा किया गया लेकिन मौके पर 50 फीसदी ही पौधे लगे मिले। निरीक्षण के दौरान मनरेगा लोकपाल एके त्रिपाठी ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को पौधों के संरक्षण की जानकारी दी। 2009-10 में बनाया गया आदर्श तालाब का जायजा लिया तो देखा कि आदर्श तालाब का अस्तित्व मिटता जा रहा है। संरक्षण के आभाव में तालाब में जानवरों के पीने लायक पानी नहीं है। इसके अलावा ककाहरा तालाब में गंदगी और बड़ी-बड़ी घास लगी हुई है। कार्ययोजना का बोर्ड भी गायब था।
आज होगा ¨नदूरा का निरीक्षण
बाराबंकी : विकास खंड ¨नदूरा में 17 दिसंबर को मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करेंगे और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी भी जाएगी। उनके समस्या का निस्तारण मौके पर किया जाएगा।
ब्लॉक फतेहपुर के ग्राम पंचायत नंदनाकला का निरीक्षण किया गया है। तमाम खामियां नजर आईं और मानक के विपरीत कार्य भी किया जा रहा था। मौके पर निर्माण कार्य का बोर्ड भी नहीं लगा। आदर्श तालाब की भी दयनीय स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा बजट के अभाव में मजदूरों व कर्मचारियों का भुगतान रूका हुआ है। कार्रवाई के लिए पत्र तैयार किया जा रहा है।
एके त्रिपाठी, मनरेगा लोकपाल।