Move to Jagran APP

धनतेरस पर हुआ 40 करोड़ का कारोबार

बाराबंकी : जिले में धनतेरस पर्व पर बाजार मंगलवार को गुलजार रहा। पर्व के मौके पर करीब 40 करोड़ का कारो

By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 11:37 PM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 11:37 PM (IST)
धनतेरस पर हुआ 40 करोड़ का कारोबार

बाराबंकी : जिले में धनतेरस पर्व पर बाजार मंगलवार को गुलजार रहा। पर्व के मौके पर करीब 40 करोड़ का कारोबार हुआ। सोने चांदी की जबरदस्त बिक्री हुई तो वाहन व बर्तन भी खूब बिके। सुबह से धनतेरस पर्व पर नगर व ग्रामीण अंचल की बाजार में काफी भीड़ रही। रात तक बाजार में भारी भीड़ रही।

loksabha election banner

वाहन बाजार में रही रौनक: नगर की मोटर एंजेसियों पर मोटरसाइकिलों की काफी बिक्री हुई। चार सौ के करीब दोपहिया वाहन बिके। शुभ मुहूर्त के चलते वाहनों की खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ एंजेसियों पर रही। चार पहिया वाहनों की भी बिक्री हुई। कारों की बु¨कग भी लोगों ने कराई।

सराफा बाजार रहा गुलजार : सराफा बाजार की मंदी का दीपावली पर्व पर लोगो ने जमकर लाभ उठाया। सोने चांदी के आभूषण व चांदी के सिक्कों की बिक्री ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए। जिले में सराफा की करीब साढ़े चार सौ से अधिक दुकानें है। दस करोड़ से अधिक की बिक्री हुई। सराफा कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी कहते है कि इस बार धनतेरस पर्व को लेकर सराफा व्यापारी शुरू से ही उत्साहित थे। अधिक बिक्री की उम्मीद सभी ने लगाई थी। बिक्री इतनी अच्छी होगी इसकी उम्मीद न थी। पुराना चांदी का सिक्का नौ सौ रुपये व नया चांदी का सिक्का साढ़े चार सौ रूपए में सराफा की दुकानों में बिका।

बर्तनों की हुई बिक्री : धनतेरस पर्व पर बर्तन बाजार गुलजार रहा। नगर के घंटाघर, धनोखर, दर्पण, लखपेड़ाबाग, रेलवे स्टेशन के निकट लगी बर्तन की दुकानों में बर्तनों की भारी बिक्री हुई। जरूरत के हिसाब से लोगों ने बर्तनों की खरीदारी की। बर्तन व्यवसायी व नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता कहते है पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बर्तन का कारोबार अच्छा रहा। गैस चूल्हे, मिक्सी की भी काफी बिक्री हुई।

बाजार में पैदल निकलना भी रहा मुश्किल : धनतेरस पर्व पर मुख्य बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल था। बेगमगंज तिराहे से लेकर लइया मंडी, धनोखर, घंटाघर, दर्पण तक लोगों की भारी भीड़ रही। दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में जहां दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं पैदल चलना भी दुश्वार रहा। गणेश लक्ष्मी की मूíतयों की भी लोगों ने खरीदा।

ग्रामीण अंचल में रही रौनक : पर्व के मौके पर ग्रामीण अंचल में रौनक रही। दुकानों पर जमकर लोगों ने खरीदारी की। रामसनेहीघाट संवादसूत्र के अनुसार धनतेरस के मौके पर अन्य सामानों के साथ ट्रैक्टरों की भी बिक्री हुई। सोने चांदी के गहनों, सिक्कों, बर्तनों व मिठाई की दुकानों पर जमकर लोगों की भीड़ रही। किसानों ने एंजेसी से ट्रैक्टर खरीदे। रामनगर सवांदसूत्र के अनुसार दीपावली के धनतेरस त्योहार के लिए रामनगर कस्बा सहित गनेशपुर, महादेवा, रानीबाजार, अमोलीकलां, सुढ़यिामऊ, भैरमपुर, रानीगंज, सूरतगंज के बाजारों में धनतेरस पर जमकर खरीदारी हुई। गणेश-लक्ष्मी सहित मिट्टी के खिलौने, पटाखे, चूरा, मिठाई की बिक्री हुई। सूरतगंज संवादसूत्र के अनुसार सूरतगंज कस्बा सहित ग्रामीण अंचल में सराफा की दुकानों पर चांदी के सिक्कों को लोगों ने खरीदा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.