डीएम ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण
बाराबंकी : डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने शनिवार को गोकुलनगर स्थित एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। अचा
बाराबंकी : डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने शनिवार को गोकुलनगर स्थित एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। अचानक डीएम के कार्यालय पहुंचने से कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।
सुबह साढ़े दस बजे के करीब अचानक डीएम एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। डीएम ने कार्यालय में बने काउंटर पर स्वयं जाकर पड़ताल की। लाइसेंस बनवाने के लिए आए लोगों से बातचीत की। लाइसेंस बनवाने आए लोगों के अलावा वाहनों के जो लोग रजिस्ट्रेशन कराने आए थे उनसे भी बातचीत की। जो भी समस्या आ रही है उसके बारे में भी पड़ताल की। पुरानी पड़ी पत्रावलियों को भी देखा। डीएम ने बताया कि यह उनका सामान्य निरीक्षण था। ज्ञातव्य है कि पूर्व में एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत लोगों ने डीएम से की थी। भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन भी हुआ था।