Move to Jagran APP

12 घंटे में दो मीटर बढ़ा यमुना का जलस्तर

जागरण संवाददाता, बांदा : चौबीस घंटे के अंतराल में केन नदी का पानी घटता जा रहा है,जबकि यमुना उछाल पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)
12 घंटे में दो मीटर बढ़ा यमुना का जलस्तर
12 घंटे में दो मीटर बढ़ा यमुना का जलस्तर

जागरण संवाददाता, बांदा : चौबीस घंटे के अंतराल में केन नदी का पानी घटता जा रहा है,जबकि यमुना उछाल पर है। बीते 12 घंटे में यमुना का जलस्तर करीब दो मीटर बढ़ा है। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो यदि इसी तीव्रता से जल स्तर बढ़ता गया तो निश्चित ही कटरी इलाके के गांवों में खतरा बढ़ सकता है। हालांकि यमुना अपने खतरे के निशान से कई मीटर नीचे है।

loksabha election banner

चिलचिलाती धूप और छिटपुट बारिश की वजह से केन का जल स्तर कभी बढ़ता तो कभी घट रहा है। गुरुवार दोपहर 12 बजे केन नदी का जल स्तर 97.66 मीटर रिकार्ड किया गया। जबकि बुधवार रात करीब आठ बजे 98.76 मीटर दर्ज किया गया था। जो कि इस साल का सबसे अधिक जलस्तर है। मौजूदा समय खतरे के निशान से करीब छह मीटर नीचे है। आंकड़ों के मुताबिक प्रति घंटे केन नदी घटती जा रही है। जानकारों का कहना है कि एमपी की पहाड़ियों में बारिश न के बराबर हो रही है। जिसका साफ असर केन के मैदानी इलाकों में दिख रहा है। कभी भी भारी बारिश के बाद स्थिति बदल सकती है। उधर यमुना का जल स्तर बढ़ने से फतेहपुर कटरी इलाके के लोगों को बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। केन नदी अपने पूरे फैलाव में हैं। यदि जल स्तर कुछ और बढ़ा तो तलहटी को पार करने लगेगी। मौजूदा समय केन का जल स्तर 87.42 दर्ज किया गया। जबकि बुधवार दोपहर 12 बजे 85.69 दर्ज किया गया था। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी दोनो नदियों के जल स्तर पर हर घंटे नजर रख रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.