भारत रत्न विभूषित गफ्फार खां को याद किया
जागरण संवाददाता, बांदा: स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा महात्मा गांधी के सहयोगी भारत रत्न से विभू
जागरण संवाददाता, बांदा: स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा महात्मा गांधी के सहयोगी भारत रत्न से विभूषित अब्दुल गफ्फार खान को पुण्य तिथि में याद किया गया। कांग्रेस कार्यालय में अब्दुल गफ्फार की पुण्य तिथि राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता, सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि हमे ऐसी महान शख्सियतों से देश भक्ति की प्रेरणा लेकर देश व समाज की एकता के लिए कार्य करना होगा। पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि खान साहब को भारत से असीम प्यार था। देश के बंटवारा से वह दुखी थे। भारत के लोगों के प्रति उनके दिल में असीम स्नेह था। देश ने उन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया था। मो. उमर दुर्रानी ने खान साहब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व विधायक रामेश्वर भाई, कृष्ण कुमार, मूलचंद्र, शिवबली, धीरेंद्र ¨सह, आफताब, राजकुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।