शहर नियोजन समिति बनाकर कार्रवाई की मांग
बांदा, जागरण संवाददाता : बुंदेलखंड जन लोकतांत्रिक सेना के अध्यक्ष राजेश राज, मुकेश गुप्त के नेतृत्व
बांदा, जागरण संवाददाता : बुंदेलखंड जन लोकतांत्रिक सेना के अध्यक्ष राजेश राज, मुकेश गुप्त के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर को नियोजित करने के उद्देश्य से शहर नियोजन समिति बनाई जाए। मुख्य सड़कों में बिजली के पोल लगवाए जाएं। चौपहिया वाहनों आदि को बाजार में प्रवेश से रोका जाए। रिक्शा, बैट्री रिक्शा, तिपहिया वाहनों को पंजीकृत कर संचालन कराया जाए। बड़े प्रतिष्ठान, बैंक आदि को पार्किंग के लिए अंडर ग्राउंड व्यवस्था या स्थल चयन को निर्देशित किया जाए। नालियों के ऊपर बने अस्थाई शौचालय को हटवाया जाए। अवैध खनन रोका जाए। नगर के खुले नाले-नालियों को ढकवाया जाए। मार्गों में बाधक बने पोलों को हटवाया जाए। अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए।