तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप
बांदा, जागरण संवाददाता : पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने एसपी के यहां दिए शिकायती पत
By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 08:41 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 08:41 PM (IST)
बांदा, जागरण संवाददाता : पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने एसपी के यहां दिए शिकायती पत्र में बताया कि 24 अगस्त की रात मुहल्ले के दो दबंग तमंचे के बल पर घर में घुस आए थे। आरोप लगाया कि उनके तमंचा लिए होने से जहां पति किसी तरह जान बचाकर भागा है वहीं दोनों आरोपियों ने नदी से मछली मारने को कहकर उसकी पिटाई की है। इतना ही नही उसका मंगलसूत्र, एक हजार रुपए छीनने के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने नदी से मछली मारने पर दोबारा उसके साथ घटना दोहराने की धमकी दी है। आरोपी अपने को कथित मछली ठेकेदार बता रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें