सपा छोड़ भाजपा में शामिल
बांदा, जागरण संवाददाता : सपा नेता राम करन ¨सह बच्चन ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। वे बीते 20 वर्षों
बांदा, जागरण संवाददाता : सपा नेता राम करन ¨सह बच्चन ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। वे बीते 20 वर्षों से सपा में थे और पार्टी में रहते हुए वे जिला उपाध्यक्ष से लेकर जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। इतना ही नहीं जिला पंचायत में बहू गीता ¨सह सर्वाधिक मतों से जीतीं थी। उनके द्वारा जिपं अध्यक्ष के लिए सपा में दावेदारी ठोकी गई थी लेकिन पार्टी हाईकमान ने हरी झंडी नहीं दिखाई। इसके बाद से ही उनके पार्टी से हटने की संभावनाएं जताई जा रहीं थीं। बताया जाता है कि आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने उनको पार्टी में शामिल कराया। श्री ¨सह ने कहा कि सपा में अब कार्यकर्ता की कोई अहमियत नहीं रह गई है बल्कि एक परिवार का दल बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश हित में काम कर रही है।