अस्पताल से बालिका के गायब होने पर मचा रहा हड़कंप
बांदा, जागरण संवाददाता : जिला अस्पताल में लावारिश मरीजों के उपचार व देखरेख में भेदभाव होता है, इसकी
बांदा, जागरण संवाददाता : जिला अस्पताल में लावारिश मरीजों के उपचार व देखरेख में भेदभाव होता है, इसकी चुगली गुरुवार को हुई एक घटना से हुई जब यहां से एक किशोरी गायब हो गयी।
हुआ यह कि बुधवार की शाम 11 वर्षीय अज्ञात बालिका अतर्रा पुलिस को कस्बे में बीमारी व मानसिक स्थिति ठीक न होने से भटकते मिली थी। इससे पुलिस ने पहले उसे सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया, इसके बाद वहां से बालिका को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। इससे फौरी तौर पर उसका भर्ती कर उपचार किया गया। अन्य लावारिश मरीजों की तरह उसका भी यही हाल हुआ। देख रेख के अभाव में बालिका सुबह बेड से कहीं गायब हो गई। उसके अस्पताल में न होने से हो हल्ला मच गया। ढूंढने पर जब बालिका की कोई जानकारी नही मिली तो अस्पताल से उसकी पुलिस सूचना गायब होने की बना दी गई। इसके बाद गुरुवार शाम बालिका दोबारा जिला अस्पताल परिसर में लेटी मिली। वह लाल रंग का जहां पैंट नुमा सलवार पहने हैं वहीं सफेद रंग की शर्ट पहने है। उसकी बीमारों जैसी दयनीय स्थिति देखकर कुछ लोगों ने अस्पताल कर्मियों को सूचना दी तो उसे फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया है। बालिका के बारे में अतर्रा थाना प्रभारी केएन ¨सह का कहना है कि बालिका की मानसिक स्थिति ठीक न होने से वह अपना नाम पता नही बता पा रही है। बीमारी के हाल में भटकते देखकर उसे अस्पताल में उन्होंने भर्ती कराया था।