युवक फांसी पर झूला, हत्या का आरोप
बांदा, जागरण संवाददाता : शहर के मुहल्ला मढि़यानाका में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि
By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 06:49 PM (IST)
बांदा, जागरण संवाददाता : शहर के मुहल्ला मढि़यानाका में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि पिता का आरोप है कि उसकी हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे की है। वहां 28 वर्षीय राजेंद्र पुत्र छोटेलाल ने अपने सूने घर में छत के छल्ले से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर मौत हो गई। परिवारीजनों ने जब देखा तो वह फांसी पर लटका था। पिता छोटेलाल का कहना है कि परिवार में उससे कोई विवाद नहीं हुआ और उसके दोनों पैर भी जमीन पर रखे थे। इससे प्रतीत होता है कि उसने फांसी नहीं लगाई। बल्कि मारकर उसे टांग दिया गया है। मृतक राजमिस्त्री का कार्य करता था तथा उसके एक छह वर्ष की पुत्री है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें