जिला बारसंघ के नौ पदों में 32 नांमांकन
बांदा, जागरण संवाददाता : जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महामंत्री समेत नौ पदों पर 32 उम्मीदवारों ने
बांदा, जागरण संवाददाता : जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महामंत्री समेत नौ पदों पर 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पुस्तकालय में महज एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जिससे दोनों प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ है। नाम वापसी 8 को व मतदान और मतगणना 17 फरवरी को कराई जाएगी।
नामांकन को लेकर सुबह से ही अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। नामांकन का काम बारसंघ सभागार में किया गया। उम्मीदवार दस-दस अधिवक्ताओं के समूह में पूरी सादगी के साथ आए और नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शांतिपूर्वक वापस लौट गए। शाम तक अध्यक्ष पद पर सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसी प्रकार बार संघ में अध्यक्ष के बाद दूसरे नंबर का महामंत्री का पद माना जाता हैं। इस पद पर भी सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में दो, सामान्य उपाध्यक्ष में चार, कोषाध्यक्ष में 5, संयुक्त सचिव प्रकाशन में दो, संयुक्त सचिव प्रशासन में तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। संयुक्त सचिव पुस्तकालय में सुरेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में सुशील कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इन दोनो पदों पर महज एक-एक नामांकन होने से दोनो उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ दुबे, महासचिव दिनेश श्रीवास्तव, सदस्य रमेश निगम, मनमोहन आदि मौजूद रहें।
इनसेट-
किस पद पर किसने कराया नामांकन
अध्यक्ष पद पर - आशतोष निगम, चंद्रमौलि शुक्ल, रामनाथ श्रीवास्तव, राजकुमार, रामआसरे श्रीवास, सुरेंद्र ¨सह, वाहिद अली।
महामंत्री पद पर - जय ¨सह, मेदिनी बाजपेई, आदित्य नारायण द्विवेदी, मो यासमीन, जावत्री विश्वकर्मा, जयराम ¨सह, अर्विंद पांडेय।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर - रमेश प्रजापति, शमशाद अहमद, सामान्य उपाध्यक्ष में- आंनद कुरील, पुलक मिश्र, मुकेश शुक्ला, सहादेव।
संयुक्त सचिव प्रशासन - अभयराज, ओम प्रकाश, देवेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव प्रकाशन वीरेंद्र कुमार संजय कुमार श्रीवास्तव।
कोषाध्यक्ष पद पर - जीतेंद्र कुमार यादव, दयाराम वर्मा, चंद्र शेखर तिवारी, राजीव कुमार द्विवेदी, अशोक कुमार ¨सह।
इनसेट-
सदस्य में इन लोगों ने कराया नामांकन
वरिष्ठ सदस्य के लिए जौहरी लाल कुशवाहा, रामवली, शिवविलाश सोनी, दिनेश निगम, परवेज अख्तर, रामप्रसाद व कनिष्ठ सदस्य में अफजाल अली, दिलीप कुमार, चंद्र प्रकाश, माता प्रसाद, गौरव ¨सह, संजय कुमार, रामहित निषाद आदि ने नामांकन पत्र दाखिल किया।