आग से महिला गंभीर रूप से झुलसी
बांदा : देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचनेही निवासी काजल (30) पत्नी राजू ¨सह घर में शनिवार दोपहर गं
By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 05:44 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 05:44 PM (IST)
बांदा : देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचनेही निवासी काजल (30) पत्नी राजू ¨सह घर में शनिवार दोपहर गंभीर रूप से आग से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति का कहना है कि वह पड़ोस में गया था। पत्नी काजल घर में खाना बना रही थी। गैस चूल्हे की आग यकायक कपड़ों में लग गई है। उसकी चीख सुनकर घटना की जानकारी हो सकी। उसने रजाई डालकर किसी तरह आग बुझाई। इस बीच आग की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गई है। सूचना पत्नी के मायके महेदू गांव पिता भोला ¨सह व अन्य परिजनों को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें