Move to Jagran APP

महिलाओं की सुरक्षा का रखें ख्याल : सिविल जज

अतर्रा, संवाद सहयोगी : अतर्रा पीजी कालेज में महिला विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए सिविल जज

By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 06:27 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 06:27 PM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा का रखें ख्याल : सिविल जज

अतर्रा, संवाद सहयोगी : अतर्रा पीजी कालेज में महिला विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए सिविल जज जू.डि. ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा है कि महिला अधिकारों की सुरक्षा पर समाज के सभी वर्गों को ध्यान देना होगा।

loksabha election banner

भारत में एक समय नारी पूज्यनीय थी लेकिन आज नैतिक पतन के चलते नारियों के साथ अपराध बढ़े हैं जो ¨चता का विषय है। सभ्य समाज को इन्हें रोकने हेतु आगे आना होगा। दहेज उत्पीड़न, ¨लग पहचान, मर्यादा क्षरण, घरेलू ¨हसा, भरण-पोषण कानून से बालिकाओं की सुरक्षा व संरक्षा के लिए नियम कानूनों से अवगत कराया। सिविल जज ने बताया है कि घरेलू ¨हसा से निजात पाने के लिए महिलाएं 18004190234 पर कॉल कर सकती हैं।

थानाध्यक्ष राकेश पांडे ने वूमेन पावर लाइन 1090 की महत्ता से अवगत कराया। शिविर की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा. आरसी अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति मातृस्वरूपा संस्कृति है। संचालन डा.पंकजा शर्मा ने किया। एनसीसी की बालिकाओं ने सिविल जज को सम्मान दिया। शिविर में डा. डीसी, डा. पीके विश्वकर्मा, डा. राजेश आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.