मुक्तिधाम विकास समिति के अध्यक्ष बने शकील
बांदा, जागरण संवाददाता : मुक्तिधाम श्मशान स्थल एवं कब्रिस्तान विकास समिति का निर्वाचन शहर के एक मैरि
बांदा, जागरण संवाददाता : मुक्तिधाम श्मशान स्थल एवं कब्रिस्तान विकास समिति का निर्वाचन शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित किया गया। इसमें शकील अली को विकास समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
शहर के एक मैरिज हाल में आयाजित निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। कुल 18 नामांकन पत्र बिके। 15 नामांकन पत्र जमा किए गए। केंद्रीय समिति के बारह सदस्यों में 10 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष संतोष ढंढारिया, सचिव संतोष कुमार गुप्त, उप सचिव वैश्य राजकुमार राज, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार जैन, लेखा निरीक्षक चमत्कार शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्यों में जगराम सिंह चौहान, प्रद्युम्न दुबे लालू, अमित सेठ भोलू, विनीत राजे शामिल हैं।