गर्भवती समेत दो विवाहिताओं की आग से जलकर मौत
बांदा, जागरण संवाददाता : तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम मिरगहनी निवासी गोमती (45) पत्नी लल्लू की र
बांदा, जागरण संवाददाता : तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम मिरगहनी निवासी गोमती (45) पत्नी लल्लू की रविवार सुबह घर में आग से जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बारे में परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके चार बेटे व एक बेटी है। घटना की सुबह उसका पति खेत जा रहा था। इससे पति ने उससे नाश्ता बनाने को कहा था। पत्नी के अनसुना कर देने से पत्नी ने उसे डांट दिया था। इसके बाद जब पति खेत चला गया तो सूना मौका पाकर उसने आंगन में अपने आग लगा ली। घर में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर जब पड़ोसी व खेत से आए पति ने आग बुझाने का प्रयास किया। उसकी मौके पर जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतका के मायके भरखरी गावं दी गई है। एक अन्य आग से जलकर मौत बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम आऊ में हुई। वहां की मिंता देवी (25) पत्नी संतोष की शनिवार रात घर में आग से जलकर मौत हो गई। मृतका के ससुर रामकिशोर ने पुलिस को बताया कि 7 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसके एक बेटा व एक बेटी है। इसके अलावा वह पांच माह की गर्भवती थी। घटना के समय अलमारी में रखा चिराग जल रहा था। अलमारी के नजदीक सोते समय जलता चिराग ऊपर गिरने से आग लग गई है। जानकारी होने पर किसी तरह जब तक आग बुझाई गई वह झुलस चुकी थी। इससे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। इसमें पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।