जमीन की रंजिश में दंपती को लाठियों से पीटा
बांदा, जागरण संवाददाता : बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर निवासी राम खेलावन (60) व उसकी पत्नी
बांदा, जागरण संवाददाता : बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर निवासी राम खेलावन (60) व उसकी पत्नी चुनूबादी (58) को शनिवार शाम परिवारिक भाई-भतीजों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों ने पुलिस को बताया कि तकरीबन 20 वर्ष पहले चार बीघा जमीन को लेकर परिवारिक मुन्ना से विवाद हो गया था। आरोप लगाया कि जमीन हड़पने से न्यायालय में मुकदमा चलता रहा है। इसके बाद मुकदमा उसने वापस ले लिया था। उसी पुरानी खुन्नस के चलते घटना के समय जब वह अपनी पत्नी के साथ खेत से मवेशी लेकर घर जा रहा था। रास्ते में मुन्ना, बुधना, खिलाड़ी, मनोज, लाला व दिलीप ने लाठियों से पीटा है। उसकी पत्नी ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी लाठियों से पीटकर घायल कर दिया है। इसमें पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कराकर घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है।