Move to Jagran APP

भाजयुमो ने फूंका सपा सरकार का पुतला

बांदा, जागरण संवाददाता : पुलिस भर्ती में की गई धांधली और भाई-भतीजों समेत चहेतों को तरजीह देने का आरो

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 01:23 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 01:23 AM (IST)
भाजयुमो ने फूंका सपा सरकार का पुतला

बांदा, जागरण संवाददाता : पुलिस भर्ती में की गई धांधली और भाई-भतीजों समेत चहेतों को तरजीह देने का आरोप लगाकर भाजयुमो ने सपा सरकार का पुतला आग के हवाले कर दिया। भाजपाइयों ने मांग की है कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया जाए।

loksabha election banner

शुक्रवार को दोपहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के नजदीक सड़क पर पहुंचे और सपा सरकार का पुतला आग के हवाले कर दिया। भाजयुमो कार्यकर्ता ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष का कहना है कि सिपाही भर्ती में जमकर धांधली की गई है। भर्ती के दौरान सपा सरकार ने सिर्फ अपने चहेतों और भाई-भतीजों को ही तरजीह दी है। भाजयुमो ने सिपाही भर्ती को रद्द किए जाने के साथ ही इसकी जांच एसआईटी या फिर सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। इस दौरान इंद्रपाल पटेल, अनूप, राहुल, आशीष, नागेश, सचिन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.