सड़क हादसों में मिस्त्री समेत दो घायल
बांदा, जागरण संवाददाता : मध्य प्रदेश के पन्ना जिला निवासी अर्जुन (25) टिकुरिया गांव की मुख्य सड़क में
By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 01:11 AM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 01:11 AM (IST)
बांदा, जागरण संवाददाता : मध्य प्रदेश के पन्ना जिला निवासी अर्जुन (25) टिकुरिया गांव की मुख्य सड़क में बाइक बनाने का गैरेज खोले है। बुधवार को वह अपनी बहन के घर जामू गावं आया था। शाम को बाइक से वह पहले नरैनी गया वहां उसने गैरेज के लिए सामान खरीदा। इसके बाद जब वह घर जाने लगा तो पुंगरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। गांव के लोगों ने उसे घायल पड़े देखकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। एक अन्य सड़क हादसे में बबेरू कस्बा निवासी कामता (40) घायल हो गया। वह खेत जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लग गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें