डेढ़ साल से प्रेम संबंधों में साथ रह रहे थे दोनों
फतेहगंज : महिला की हत्या के बाद जो तथ्य सामने आए हैं उसमें बताया गया है कि डेढ़ वर्ष पहले हत्यारोपी
फतेहगंज : महिला की हत्या के बाद जो तथ्य सामने आए हैं उसमें बताया गया है कि डेढ़ वर्ष पहले हत्यारोपी ने प्रेम संबंधों में उसे साथ रख लिया था। हालांकि इसमें मृतका ममता के परिजनों की सहमति नहीं थी। शुरू शुरू में तो सब ठीक रहा। समय बीतने के साथ दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। इसके चलते पति ने उसकी हत्या कर दी।
गांव चलने को कहकर उतारा मौत के घाट
फतेहगंज : ग्रामीणों की मानें तो मृतका भी किशुनपुर गांव की है। दोनों की जान पहचान जंगल में लकड़ी काटने जाने पर हुई थी। संबंध गहराने पर दोनों साथ रहने लगे थे। शक्की मिजाज वाला प्रेमी हमेशा उसके चरित्र पर शक करता था। उससे साथ गांव गोबरी गुड़रामपुर चलने को कहा था। गांव जाने को निकलने के बाद उसने धोखे से उसे मौत के घाट उतारा है।
हत्या को लेकर रही सनसनी
बांदा : फतेहगंज पुलिस को जंगल में आदिवासी महिला का क्षत विक्षत शव मिलने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को हुई, गांव के आसपास सनसनी फैल गई। गांव में हत्या की चर्चा जोरों पर रही है। लोगों का यही कहना रहा कि चरित्र पर शंका के चलते नृशंस हत्या हुई है।