खेरिया में होगा राष्ट्रीय रामायण मेला
फतेहगंज, संवाद सूत्र : सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना के साथ सिद्ध स्थान हनुमतकुटी ग्राम खेरिया
By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 01:11 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 01:11 AM (IST)
फतेहगंज, संवाद सूत्र : सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना के साथ सिद्ध स्थान हनुमतकुटी ग्राम खेरिया में आठवें राष्ट्रीय ग्रामीणांचल रामायण मेला का आयोजन 1 फरवरी से 5 फरवरी तक होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से विद्वान मनीषी व विचारक, कथावाचक एवं सामाजिक कलाकारों द्वारा आध्यात्मिक शक्तियों के संगम का साक्षी यह स्थल बनेगा। यहां पर स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का एक सुअवसर भी मिलेगा। मेले के आयोजक विमल तिवारी एडवोकेट होंगे। अध्यक्ष अमिता बाजपेयी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सपा, स्वागताध्यक्ष अधिवक्ता अमर सिंह राठौर होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें