दस्यु संग्राम सिंह के सहयोगी सफाईकर्मी व एक को जेल
नरैनी, संवाद सहयोगी : दस्यु का पर्याय बने नौगवां क्षेत्र का संग्राम सिंह व उसके भाई राजाबाबू सिंह द्
नरैनी, संवाद सहयोगी : दस्यु का पर्याय बने नौगवां क्षेत्र का संग्राम सिंह व उसके भाई राजाबाबू सिंह द्वारा विगत दिनों लूटी गई लाइसेंसी दोनाली बंदूक व अन्य अपराधों में सुरागरसी व सहयोग करने में नरैनी पुलिस ने दोनो आरोपियों को उनके निवास से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक व्यक्ति सफाई कर्मी भी है। प्रभारी निरीक्षक केएन सिंह ने बताया कि ग्राम सभा मोतियारी के मजरा राजापुर में 31 अक्टूबर को दिन दहाड़े राजकुमार प्रजापति की लाइसेंसी दोनाली बंदूक दस्यु संग्राम सिंह ने अपने साथियों सहित मारपीट कर छीन ली थी। इस घटना को अंजाम देने से पूर्व सफाई कर्मी राजबहादुर के ही पुत्र दुल्लू ने घर में बंदूक होने की पूरी लोकेशन दी थी। दूसरा आरोपी बिंदा दीक्षित पुत्र महादेव द्वारा संग्राम सिंह गिरोह के पनाह देने, खाना व ठहरने की व्यवस्था करने का आरोप था। ये दोनो व्यक्ति गिरोह को सभी जानकारी देते थे। पुलिस की इन पर निगाहें थी। शुक्रवार की रात पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर धारा 392, 452, 411 व 120बी के तहत जेल भेज दिया गया।