कस्बे आरएसएस ने चलाया सफाई अभियान
अतर्रा, संवाद सहयोगी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने नगर में सफाई अभियान चला
अतर्रा, संवाद सहयोगी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने नगर में सफाई अभियान चलाया।
नगर के गांधी चौक में सुबह 7 बजे बड़ी संख्या में लोगों को मुख्य मार्ग बांदा-इलाहाबाद और नरैनी मार्ग, चूड़ी गली, तेल गली के कोने-कोने में कचरा साफ करते देखा तो तमाम तमाशबीनों ने भी सफाई का संकल्प ले लिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सह संयोजक डा. सीएल उपाध्याय, नगर प्रचारक पवन जी, हरीलाल भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एस सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडे, प्रताप सिंह, भरत कोटार्य, रामसजीवन कुरील सहित एक सैकड़ा पदाधिकारियों ने करीब एक घंटे से ज्यादा कोने-कोने की सफाई की। डा. उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक गुरुवार को सफाई अभियान विभिन्न मुहल्लों में जारी रहेगा। स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान में वेद प्रकाश, भरत गुप्ता, राज्यवर्धन सिंह, धीरज वर्मा आदि एक सैकड़ा रहे।