बीमारी से तंग युवक ने खुद गोली मारी, मौत
बांदा, जागरण संवाददाता : रामलीला में राम पात्र अदा करने वाले युवक ने लंबी बीमारी से तंग आकर अपनी र
बांदा, जागरण संवाददाता :
रामलीला में राम पात्र अदा करने वाले युवक ने लंबी बीमारी से तंग आकर अपनी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हादसे की जानकारी जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा।
मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर का है। जहां विजय उर्फ बबलू तिवारी (28) पुत्र भागवत तिवारी सोमवार की सुबह 10 बजे आंगन में बैठा था। मां खेत गई तो छोटा भाई पढ़ाने गया था। तभी सिर में रिवाल्वर से फायर कर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही पड़ोसी अभी आ गए। हलांकि तक तक वह मर चुका था। मामले की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विनोद की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा है। विनोद दो भाईयों व दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता भागवत ने बताया कि रामलीला में विनोद राम को पात्र करता था। बीते दो वर्ष से बीमारी से परेशान रहता था। जिसका जिला अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।