न्यूनतम वेतन अधिनियम पर वार्ता
बांदा, जागरण संवाददाता : उप श्रमायुक्त एवं जल संस्थान मंडल के सचिव एवं जल संस्थान मंडल के संचालन कर्
बांदा, जागरण संवाददाता : उप श्रमायुक्त एवं जल संस्थान मंडल के सचिव एवं जल संस्थान मंडल के संचालन कर्मचारियों के मध्य न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार मजदूरी दिलाए जाने के संबंध में वार्ता हुई।
बुधवार को उप श्रमायुक्त एवं जल संस्थान मंडल के सचिव एवं जल संस्थान मंडल के संचालन कर्मचारियों के मध्य वार्ता हुई। उप श्रमायुक्त आरबी लाल ने दोनो पक्षों की वार्ता सुनने के बाद सचिव जल संस्थान को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि आप किस शासनादेश के अनुसार अपने श्रमिकों का भुगतान कर रहे हैं। आपके विभाग में सेवा प्रदाता ठेकेदारों का श्रम विभाग में पंजीकरण है कि नहीं जिस पर सचिव जल संस्थान ने पत्रावलियां न होने की बात कही। इस पर उपश्रमायुक्त ने 10 अक्टूबर को दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर शिवपूजन यादव, मुन्ना खां, वीर सिंह, सिद्दीक खां, मुन्नीलाल, रन्नो, अमरीश आदि मौजूद रहे।