श्रद्घालु महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास
अतर्रा, संवाद सहयोगी : देवीदर्शन कर घर जा रही महिला के साथ शराबी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पु
अतर्रा, संवाद सहयोगी : देवीदर्शन कर घर जा रही महिला के साथ शराबी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी को दबोच लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम महोतरा निवासी 50 वर्षीय एक महिला अपनी नाबालिक बेटी के साथ गंाव में स्थापित देवी मां की झांकियों को देखने गई थी। रात तकरीबन 9 बजे जब वह घर लौट रही थी। नशे में धुत्त शिरोमण ने रास्ता रोक बुरी नियत से महिला का हाथ पकड़कर खिंचने लगा। नाबालिक बेटी के शोर मचाने पर गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो चुका था। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों से आप बीती सुनाई। इससे थाने में आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा है।